रिपोर्ट: Go Gorakhpur Bureau | प्रकाशक: | अपडेट: लोड हो रहा है...
विस्तार:
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमने बदले हुए गोरखपुर को देखा है। पहले बीमारी, बदहाल बुनियादी ढांचे, जलभराव, अपराध ही पहचान थी। बेटियां शाम को घर से बाहर निकलने में भी डरती थीं। आज स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, पर्यटन और बुनियादी ढांचे से जुड़ी नई परियोजनाओं के जरिये गोरक्षनगरी आने वाले समय में देश के लिए एक आदर्श शहरी विकास मॉडल बनकर उभरेगी।