लाइव
लाइव डेटा लोड हो रहा है...
गो गोरखपुर न्यूज़

अपना शहर

गतिविधियां

नगर निगम

विश्वविद्यालय

प्रशासन

अपराध

स्वास्थ्य

जीडीए

एम्स

मेडिकल कॉलेज

मदन मोहन मालवीय

जिला अस्पताल

शिक्षा जगत

उद्योग

गो स्पेशल

आसपास

Friday, July 3, 2026

खुलासा: साइबर ठगी के पैसे से आभूषण खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार, शाहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

गोरखपुर। साइबर अपराध से कमाई गई रकम का इस्तेमाल कर करीब 50 लाख रुपये के आभूषण खरीदने और ठगी करने के मामले में शाहपुर थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान धीरज सिंह के रूप में हुई है, जो बिहार के गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के उचका गाम का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी धीरज सिंह पुत्र हरकेश सिंह के खिलाफ थाना शाहपुर में मु0अ0सं0 287/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) और 61(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब एक आभूषण दुकान के मैनेजर ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई।

फर्जी खातों से किया गया लाखों का भुगतान

शाहपुर थाने में दिए गए प्रार्थना पत्र में आभूषण दुकान के मैनेजर ने बताया था कि एक व्यक्ति ने अलग-अलग तारीखों में उनकी दुकान से करीब 50 लाख रुपये के जेवरात खरीदे थे। इन जेवरातों की खरीद के लिए भुगतान नकद न करके विभिन्न फर्मों के नाम से चल रहे बैंक खातों के माध्यम से ऑनलाइन किया गया था। दुकानदारों को शुरुआत में इस भुगतान पर कोई शक नहीं हुआ, लेकिन बाद में बैंक से आई एक ई-मेल ने सबके होश उड़ा दिए।

बैंक से मिली ई-मेल के बाद हुआ खुलासा

आभूषणों की खरीद के कुछ समय बाद संबंधित फर्म के बैंक खाते को होल्ड (फ्रीज) कर दिया गया। इसके बाद बैंक से एक ई-मेल प्राप्त हुआ, जिसमें साफ तौर पर बताया गया कि जिस खाते से आभूषणों का भुगतान किया गया है, उसका इस्तेमाल साइबर ठगी से जुड़ी रकम के लेन-देन में हुआ है। साइबर अपराधियों ने ठगी के पैसे को ठिकाने लगाने के लिए इस खाते का उपयोग किया था, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

वीडियो कॉल के जरिए जुड़ा था मुख्य आरोपी

पुलिस की विवेचना और जांच के दौरान यह बात सामने आई कि दुकान में आभूषण खरीदने आया व्यक्ति लगातार वीडियो कॉल के माध्यम से धीरज सिंह के संपर्क में था। धीरज सिंह के निर्देशों पर ही जेवरातों का चयन और उनकी खरीदारी की जा रही थी। जांच में स्पष्ट हुआ कि धीरज सिंह और उसके साथी ने आपराधिक षड्यंत्र रचकर साइबर ठगी के पैसे से जेवरात खरीदे। पुलिस अब इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

SponsoredLinks