लाइव
लाइव डेटा लोड हो रहा है...
गो गोरखपुर न्यूज़

अपना शहर

गतिविधियां

नगर निगम

विश्वविद्यालय

प्रशासन

अपराध

स्वास्थ्य

जीडीए

एम्स

मेडिकल कॉलेज

मदन मोहन मालवीय

जिला अस्पताल

शिक्षा जगत

उद्योग

गो स्पेशल

आसपास

Tuesday, August 11, 2026

दर्दनाक मौत: गीडा थाने के शौचालय में बेहोश होकर गिरा युवक, अस्पताल में तोड़ा दम


गोरखपुर: गीडा थाना क्षेत्र में सोमवार को एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। उस्का गांव निवासी 38 वर्षीय विश्वजीत थाने के शौचालय में अचानक बेहोश होकर गिर गया। पुलिसकर्मी उसे तुरंत सीएचसी पिपरौली ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक, चार दिन पहले शराब पीने के दौरान चचेरे भाई से विवाद के बाद विश्वजीत की पिटाई की गई थी। इसी मामले की शिकायत लेकर वह रविवार को थाने पहुंचा था। पुलिस ने सोमवार को दोनों पक्षों को बातचीत के लिए बुलाया था। इसी दौरान थाने के शौचालय में यह घटना हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

चचेरे भाई के साथ हुआ था विवाद

पुलिस के अनुसार, चार दिन पहले विश्वजीत अपने चचेरे भाई सचिन के साथ शराब पीने गया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर सचिन ने विश्वजीत की पिटाई कर दी। इस घटना के बाद से ही विश्वजीत की तबीयत ठीक नहीं थी। रविवार को उसने गीडा थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की मौखिक जानकारी दी थी।

बातचीत के लिए थाने बुलाया गया था

विश्वजीत की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने सोमवार को विश्वजीत और उसके चचेरे भाई सचिन को थाने बुलाया था। थाने में दोनों से विवाद के संबंध में बातचीत चल रही थी। इसी बीच विश्वजीत ने पुलिसकर्मियों से शौचालय जाने की बात कही और वहां चला गया।

शौचालय में बेहोश पड़ा मिला

जब काफी देर तक विश्वजीत शौचालय से वापस नहीं आया, तो पुलिसकर्मियों ने वहां जाकर देखा। विश्वजीत वहां जमीन पर बेहोश पड़ा था। पुलिस उसे तत्काल सीएचसी पिपरौली लेकर पहुंची, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

SponsoredLinks